Followers

धर्मचक्र.कॉम/ www.dharmchakra.com

Posted by गिरीश पाण्डेय Monday, October 11


धर्मचक्र.कॉम/ www.dharmchakra.com
धर्म।
ज्योतिष। स्वास्थय

धर्म, मानव-जीवन का अहम हिस्सा है। वास्तव में धर्म संप्रदाय नहीं है। बल्कि जीवन में हम जो धारण करते हैं वही धर्म है। इस तरह से आप कह सकते हैं कि धर्म और जीवन एक दूसरे के पूरक हैं। धर्म, जीवन को एक दिशा, मार्गदर्शन और अनुशासन सिखाता है। धर्म हमें जीना सिखाता है। सनातन धर्म में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है। धर्म के मार्ग पर चल कर आप जीवन के हर सुख को पा सकते हैं, स्वस्थ व निरोगी रह सकते हैं व मोक्ष को प्राप्त कर सकते हैं। धर्मचक्र.कॉम (www.dharmchakra.com) में धर्म और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

लेकिन धर्मचक्र ही क्यों ?

(Dharmchakra) धर्मचक्र, धर्मशिक्षा रूपी चक्र का प्रतीक है। ---- धर्मचक्र, धर्मशिक्षा रूपी चक्र का प्रतीक है। जिसे भगवान बुद्ध ने काशी के निकट सारनाथ में सबको धर्म की शिक्षा देने के लिए चलाया था। यह प्रगति और जीवन का प्रतीक भी है। महात्मा बुद्ध ने सारनाथ में जो प्रथम धर्मोपदेश दिया था, उसे धर्मचक्र प्रवर्तन भी कहा जाता है। बुद्ध ने बहुजनहिताय बहुजनसुखाय' का उपदेश दिया और इस प्रकार अपने धर्मचक्र को गति दी।

(Dharmchakra) धर्मचक्र प्रगति और जीवन का प्रतीक है। ---- धर्मचक्र को भारत के राष्ट्रीय ध्वज में बीच की सफेद पट्टी में रखा गया है। ये अशोक चक्र, मौर्य सम्राट अशोक के सारनाथ स्थित स्तंभ में उकेरा गया चक्र है। जिसमें 24 तीलियां हैं। प्रत्येक तीली एक अध्यात्मिक सिद्धांत का प्रतिनिधित्व करती है। इसे धर्मचक्र या जीवन और ब्रह्मांडीय व्यवस्था का चक्र कहा जाता है। इसका आशय यह है आगे बढते रहना ही गति है। जीवन गति‍शील है और रुकने का अर्थ मृत्‍यु है।

‘‘चक्र का अर्थ है गति। गति का सूत्र् चक्रध्वज के रूप में मूर्त हो रहा है। अतएव जब भारतीय राष्ट्र ने चक्रध्वज को अपना ध्वज स्वीकार किया, जो उसने गति तत्त्व को जीवन के रहस्य-रूप में स्वीकार किया। जीवन के रथ-चक्र के मार्ग को सदा मुखरित रखना ही गति है। यही चक्रध्वज का संदेश है।’’

(Dharmchakra) धर्मचक्र चेतना का शुद्धिकरण है। --- धर्मचक्र को विधि का चक्र माना जाता हैं। चक्र को धर्म, विकास, शक्ति एवं सृजन का प्रतीक कहा जाता है। विज्ञान ने हमें शक्ति, गति एवं ऊर्जा प्रदान की है। लक्ष्य हमें धर्म एवं दर्शन से प्राप्त करने हैं। धर्म ही ऐसा तत्व है जो मानव मन की असीम कामनाओं को सीमित करने की क्षमता रखता है। धर्म मानवीय दृष्टि को व्यापक बनाता है। धर्म मानव मन में उदारता, सहिष्णुता एवं प्रेम की भावना का विकास करता है। नैतिक मूल्यों का आचरण ही धर्म है। धर्म वह पवित्र अनुष्ठान है, जिससे चेतना का शुद्धिकरण होता है। धर्म वह तत्व है जिसके आचरण से व्यक्ति अपने जीवन को चरितार्थ कर पाता है।

(Dharmchakra) धर्मचक्र, सभी दुखों का निरोधक है। --- हमारे भीतर प्रति क्षण लोकचक्र चल रहा है। लोकचक्र मोह, मूढ़ता है। लोकचक्र अज्ञान, अविवेक, अविद्या है, जिसके कारण हम निरंतर राग और द्वेष की चक्की में पिसते रहते हैं। दोनों ही हमारे मन में तनाव-खिंचाव और उत्तेजना पैदा करते हैं। इससे समता नष्ट होती है। विषमता आरंभ होती है। दुख संधि होती है। दुख आरंभ होता है। यही लोकचक्र का आरंभ हो जाना है। इसी भवचक्र को काटने के लिए हमारे भीतर धर्मचक्र जागते रहना बहुत आवश्यक है। यदि धर्मचक्र जागता है तो विवेक, विद्या और होश जागता है। लोकचक्र से छुटकारा पाना है तो, धर्मचक्र प्रवर्तित करना होगा। लोकचक्र हमारे समस्त दुखों का मूल है। धर्मचक्र सभी दुखों का निरोधक है। धर्मचक्र प्रवर्तित रखने में हमारा मंगल-कल्याण है।


(Dharmchakra) धर्मचक्र, सभी सभी समस्याओं का समाधान है। --- परिवर्तन सृष्टि का नियम है। नए युग को नए जीवन-मूल्य चाहिए। संसार को अब ऐसे धर्म-दर्शन की आवश्यकता है जो व्यक्ति को सुख प्रदान कर सके; उसे शांति दे सके; उसकी मनोवैज्ञानिक, सामाजिक एवं राजनैतिक समस्याओं का समाधान कर सके। धर्मतंत्र में प्रचण्ड शक्ति -सामर्थ्य छिपी पड़ी है | धर्म का प्रादुर्भाव ही प्रजा की, समाज की रक्षा के लिए हुआ है धर्म का अर्थ है -आस्तिकता -संवेदना का जागरण। धर्म मनुष्य के अंतरंग को स्पर्श कर उनके अन्दर की छिपी महानता को जगाता है | यह कार्य बहिरंग अनुशासन, सरकारी कानून या प्रचलित शिक्षा पद्धति से संभव नहीं है। आपके लोगों के सहयोग, मार्गदर्शन व सहयोग से (www.Dharmchakra.com) धर्मचक्र.कॉम इस काम में लोगों के लिए मददगार सिद्ध होगा।

Why www.dharmchakra.com ?

Dharmchakra is a Sanskrit word which means 'Wheel of Truth or Law'. Dharm is a way of life. Dharm is a science and psychology to which helps you to live wonderful life.

The Dharmchakra symbolize Buddha’s eightfold path that leads to enlightenment, or the eight tenets of Buddhist belief namely, right faith, right intention, right speech, right action, right livelihood, right endeavor, right mindfulness and right meditation. There are 3 swirling segments in the middle of the wheel which represent Buddha, Dharma and Sangha. The Dharmchakra can also be divided into three parts. The rim is meant for concentration, the spokes for wisdom and the hub for discipline. The circle indicates the completeness of the Dharma (law). The Dharmchakra signifies overcoming of obstacles. The first teaching of Buddha at the Deer Park in Sarnath is known as Dharmchakra Parivartan (change) where he started a new cycle of teaching. Buddha is known as the Wheel-Turner.

We hope that www.dharmchakra.com will help you to bring good change in your life. This will prove as one of the best website on Indian (Bhartiya) religions, culture and Life.

0 comments

Post a Comment

जय शिव शंकर

जय शिव शंकर
सृष्टिकर्ता, दुखहर्ता, पालनकर्ता

क्या आपको लगता है कि धार्मिक स्थलों पर धर्म के नाम पर लूट-खसोट होती है?

परिचय

वैसे तो आठ साल से पत्रकारिता की दुनिया में हैं। अचानक धार्मिक कार्यक्रम बनाने का अवसर मिला। बचपन से ही धर्म के वैज्ञानिक,सामाजिक और व्यवहारिक पहलूओं को समझने का प्रयास कर रहा हूं। धर्मचक्र में धर्म और जीवन से जुड़े सभी बिन्दुओं पर चर्चा करने का प्रयास किया जायेगा। ताकि आपको आद्यात्मिक तृप्ति हो और धर्म से जुड़े सच्चे और झूठे पक्षों को समझने का मौका मिले।